फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 25 हजार का इनामी खटमल मुठभेड़ में घायल, मेरठ निवासी सलमान हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Tue, 27 Jan 2026 12:20 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी अपराधी वसीम उर्फ खटमल घायल हो गया। आरोपी मेरठ के सलमान हत्याकांड में वांछित था।

विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में पुलिस की रविवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। गांव खुडडा और खोजा नगला के बीच गोपाली मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


25 हजार का इनामी निकला वसीम उर्फ खटमल
घायल बदमाश की पहचान वसीम उर्फ खटमल निवासी तारापुरी, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई। वह 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी था और मेरठ के सलमान हत्याकांड में वांछित चल रहा था।उसका साथी इमरान निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, फर्जी सांसद पास लगाकर घूम रहा था, भेजा जेल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेमिका संग रची थी हत्या की साजिश
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को वसीम उर्फ खटमल ने अपनी प्रेमिका सुमायला के साथ मिलकर उसके पति सलमान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव बिजोपुरा के जंगल में मिला था।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं रिश्तेदार
इस केस में पहले ही खटमल के भांजे साकिब (10 हजार का इनामी), उसके मौसेरे भाई साहिल उर्फ अमान, बहन-बहनोई और मृतक की पत्नी सुमायला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब सभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

दिल्ली पुलिस को भी थी तलाश
खटमल दिल्ली कोर्ट से कोरोना काल में पैरोल पर बाहर आया था और तभी से फरार चल रहा था। वह अवैध हथियार सप्लाई का काम भी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें