फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का कहर जारी, पश्चिमी यूपी में मिले 12 नए मरीज, बरतें ये सावधानी

Wed, 30 Jan 2019 11:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में स्वाइन फ्लू का हमला लगातार जारी है। मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें सात मरीज मेरठ के रहने वाले हैं, जबकि पांच मरीज गाजियाबाद, रुड़की, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के। बुलंदशहर जिले के दो हैं और बाकी जिलों के एक-एक मरीज हैं। इन सबकी जांच मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई थी, जहां इन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मेरठ के नए मरीजों में भोपाल विहार की रहने वाली चार साल की बच्ची है। इसके माता पिता हाल ही में दूसरे प्रदेश में घूमकर आए हैं। इनके अलावा साढ़े तीन साल की बच्ची मिलिट्री क्वार्टर में रहती है। वह परिजनों के साथ पंजाब से लौटी है। वहीं, 46 वर्षीय व्यक्ति मवाना का रहने वाला है। 49 साल का व्यक्ति और 44 साल की महिला गढ़ रोड केरहने वाले हैं। 28 वर्षीय युवक मलियाना का है और 28 साल की महिला रजबन बाजार की रहने वाली है। इनका घर पर ही इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जो मरीज दूसरे जिलों के हैं, वहां के सीएमओ को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। मेरठ के मरीजों, उनकेपरिजनों और उनके आसपास टेमी फ्लू की दवाइयां बांटी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में टेमी फ्लू की दवाइयां हैं, इसके अलावा एहतियातन कुछ दवाइयां शासन से मांगी भी गई हैं, जो जल्द ही आ जाएंगी। 

स्वाइन फ्लू से बचना है तो हाथ मिलाने से बचें। एक सप्ताह से ज्यादा खांसी-जुकाम और बुखार हो तो जांच कराएं। चिकित्सक से परामर्श लें। नवंबर 2018 से लेकर अब तक मेडिकल में स्वाइन फ्लू के 145 मरीजों को पुष्टि हो चुकी है। इनमें 100 मरीज अब तक जनवरी माह में मिल चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें