वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप
बाद में पिता को कथित घटना की जानकारी हुई। तहरीर के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित पिता ने शिक्षक की मां, बहन और बहनोई पर भी कथित साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
घर पहुंचे लिफाफे से मिले शादी के दस्तावेज
पिता के अनुसार 27 सितंबर की शाम उनके घर एक लिफाफा पहुंचा। इसमें दोनों का विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र और शादी से संबंधित दस्तावेज मिले। इसके बाद परिवार को मामले की जानकारी हुई और पुलिस से शिकायत की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास
पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर नौचंदी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।