फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ट्यूशन टीचर पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने की भी शिकायत

Sat, 03 Oct 2026 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में ट्यूशन शिक्षक पर 12वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में 12वीं की 16 वर्षीय छात्रा के ट्यूशन शिक्षक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


एक साल से शिक्षक के यहां पढ़ रही थी छात्रा
पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है और करीब एक साल से आरोपी शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ती थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ गलत हरकत की।

पिता का कहना है कि करीब चार महीने पहले उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी थी। पूछने पर उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप
बाद में पिता को कथित घटना की जानकारी हुई। तहरीर के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित पिता ने शिक्षक की मां, बहन और बहनोई पर भी कथित साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

घर पहुंचे लिफाफे से मिले शादी के दस्तावेज
पिता के अनुसार 27 सितंबर की शाम उनके घर एक लिफाफा पहुंचा। इसमें दोनों का विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र और शादी से संबंधित दस्तावेज मिले। इसके बाद परिवार को मामले की जानकारी हुई और पुलिस से शिकायत की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास
पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर नौचंदी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें