महिला का आरोप है कि रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के बयान लेने के बाद उसे डॉक्टरी के लिए भेजा। जैसे ही यह सूचना शहर में फैली तो सपा युवजन सभा के छात्र अस्पताल में पहुंच गए और उन्होंने मैनेजर और अन्य डॉक्टरों का घेराव कर लिया। इस दौरान उन्होंने मैनेजर के साथ खूब गाली गलौज की। यही नहीं बल्कि मारपीट का भी प्रयास किया।
छात्रों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना नहीं दी। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि महिला को डॉक्टरी के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपित रिजवान को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं अस्पताल के मैनेजर का कहना है कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही उनका कहना है कि वह पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। यदि आरोपी दोषी पाया गया तो उसे नौकरी से भी निकाला जाएगा। और उसके खिलाफ अस्पताल की तरफ से भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/