पहले भी हुए हैं हादसे
ओवरलोड वाहन थाने के सामने व तिराहों से बेखौफ गुजरते हैं लेकिन पुलिस देख कर भी अनदेखा कर रही है। जिससे लोगों की जान पर आफत बनी हुई है ऐसा ही एक हादसा कई वर्ष पहले मवाना बस स्टैंड पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक एक मारूति कार से सिगेरट का प्रचार कर रहे दो लोगों की कार पर पलट गया था। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। दूसरा हादसा नगर में एक वर्ष के करीब कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक पटलटने से जहां दुकाने क्षत्रिगृस्त हो गई थी वहीं उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई थी।
तीसरा हादसा नगर पंचायत कार्यालय के समीप एक रिक्शा चालक के ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से दर्दनांक मौत हो चुकी है। एक के बाद एक हादसे हो रहे है और हादसों में लोगों की जान जा रही है। लेकिन अधिकारियों को लोगों की जान से कोई लेना देना नही है। रविवार दोपहर नगर से ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक मवाना शुगर मिल पर जा रहा था। जैसे ही वह मवाना बस स्टैंड मोर्ड पर पहुंचा तभी अंनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। वहीं 11 हजार लाईन के विद्युत दोनों खंभे क्षतिगस्त हो गए।
विद्युत खंबों की लाईन पर ट्रक को पलटा देख राहगीरों व आस पास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने विद्युत बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों को फोन द्वारा हादसे की जान कारी दी। जिस पर विद्युत लाईन की आपूर्ति बंद कर दी गई। ट्रक हादसे में जहां दुकानदार सौरभ पुत्र नरेश की स्वीट की दुकान, शांतनु पुत्र राकेश की जूस कॉर्नर की दुकान में लाखों रुपये का नुकसान दुकानदारों द्वारा बताया गया है वहीं एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी मशीन से खंबों व ट्रकों को हटाने में लगी हुई है। पीड़ित दुकानदारों ने ट्रक चालक के नामजद तहरीर देते हुए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में ले आई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।