मेरठ में हस्तिनापुर थाना प्रभारी केपी सिंह से परेशान होकर हस्तिनापुर थाने में तैनात हैड कॉन्स्टेबल अनिल यादव एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसएसपी ऑफिस में मिलकर शिकायत दर्ज कराई की थाना प्रभारी उनका उत्पीड़न कर रहे है उनके साथ होमगार्ड तक ने मारपीट की और थाना प्रभारी ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी।
उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी उनका उत्पीड़न कर रहा है इसलिए वह अपनी नौकरी से वी आर एस लेना चाहते हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सारे मामले की जांच सीओ मवाना कर रहे हैं जांच आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।