उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी कांड का एक साल पूरे होने पर ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंका।
लखीमपुर खीरी कांड के एक साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय ट्रेनी का पुतला फूंका। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जिले के बुढ़ाना ब्लॉक पर राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि अजय टेनी को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है। किसानों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।