फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आंधी से बिजली की लाइन पर टूटकर गिरे पेड़, जानें कौन-कौन से इलाकों में गुल हुई बत्ती, पानी भी नहीं मिला

Tue, 13 May 2025 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आंधी के कारण मंगलपांडेनगर, गढ़ रोड, गंगानगर, पांडवनगर, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, सदर, दिल्ली रोड, बेगमपुल, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी, शास्त्रीनगर, जागृति विहार में बिजली-पानी की समस्या हो गई। 
विज्ञापन
तेज आंधी से गिरा पेड़, मार्ग बाधित। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंधी और हल्की बारिश से होर्डिंग व पेड़ों की शाखाएं गिरने के कारण मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे। आंधी से कई जगह ट्रिपिंग ने भी बिजली आपूर्ति को प्रभावित कर दिया। विद्युत विभाग और नगर निगम की टीम देर रात तक व्यवस्था सुधारने में जुटी रही।
विज्ञापन

 

शाम करीब 5:30 बजे आंधी चलनी शुरू हुई। एलटी लाइन पर होर्डिंग और बैनर गिरने लगे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात करीब 8:30 तक बिजली और पानी की व्यवस्था चौपट हो गई। आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं बिजली की लाइन पर गिर गईं। इसके चलते कई स्थानों पर फाल्ट हुए। मंगलपांडेनगर, गढ़ रोड, गंगानगर, पांडवनगर, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, सदर, दिल्ली रोड, बेगमपुल, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी, शास्त्रीनगर, जागृति विहार इलाकों में भी बिजली गुल हुई।
 
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर पेट्रोलिंग कराकर विद्युत टीम ने फाल्ट खोजे और इन्हें ठीक करके बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया गया। इससे पहले दिन में कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्यों के चलते बिजली गुल रही। कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग ने भी लोगों को खूब परेशान किया। पल्लवपुरम में कई जगह देर रात तक बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हुई। पानी की व्यवस्था भी कई जगह पर बहुत खराब है। 
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना कि जिन बिजली की लाइन के ऊपर होर्डिंग और बैनर गिरे हैं, उन्हें हटवाने के लिए निगम की टीमों को भेजा गया। पेयजल आपूर्ति भी सुचारु की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें