दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा और एनएचएआई ने शनिवार को टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं। दरों में पांच से 10 रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि, कार और जीप वालों को राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी।