फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: दबथुआ गांव के पास दो युवकों की मौत, दो घायल

Tue, 09 Sep 2025 04:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Accident News: करनाल हाईवे पर थाना सरधना क्षेत्र के दबथुआ गांव के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में करनाल हाईवे पर थाना सरधना क्षेत्र के दबथुआ गांव के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सोनू पुत्र कृष्णपाल (25) निवासी मोहल्ला जोगियान, कस्बा सरधना, जाति कश्यप और सोनू पुत्र राजवीर निवासी मोहल्ला बूढ़ा बाबू, सरधना, जाति जाटव के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से प्यारे लाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गंगा का तटबंध टूटा, मेरठ-पौड़ी हाईवे बंद, गांवों की ओर बढ़ रहा पानी; आधे बिजनौर पर बाढ़ का खतरा

घायलों में पवन पुत्र जयप्रकाश (20) निवासी मोहल्ला जोगियान, सरधना, जाति प्रजापति और रोहित पुत्र बेगराज (22) निवासी सरधना, जाति प्रजापति शामिल हैं। दोनों को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें