फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से लौटते समय हादसा: दो दिन बाद उपनिरीक्षक मिन्तर कुमार का निधन; पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

Wed, 05 Nov 2025 09:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए यातायात उपनिरीक्षक मिन्तर कुमार का उपचार के दौरान निधन हो गया। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
स्वर्गीय मिन्तर कुमार को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान यातायात उपनिरीक्षक (उ0नि0) मिन्तर कुमार का निधन हो गया। पुलिस लाइन मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारियों ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि दी।

दो दिन पूर्व उपनिरीक्षक मिन्तर कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल कैलाशी हॉस्पिटल कंकरखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार किया गया। लेकिन प्रयासों के बावजूद दिनांक 05 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार, फेरे और फिर सौदेबाजी: मंदिर में प्रेम विवाह…अब पति ने कहा-20 लाख दो, तभी तुम्हें पत्नी मानूंगा!

उपनिरीक्षक मिन्तर कुमार मूल रूप से जनपद शामली के रहने वाले थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने कहा कि उपनिरीक्षक की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक रहेगी। पुलिस बल उनके योगदान को याद रखेगा। पुलिस अधिकारियों और साथियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें