फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की टॉपर अदीबा का लखनऊ में सम्मान, अखिलेश यादव ने दिया लैपटॉप

विज्ञापन
सरधना। यूपी बोर्ड की जिला टॉपर अदीबा को पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिलेश यादव ने लेपटॉप देकर सम्मानित 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में मेरठ जनपद में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा अदीबा को रविवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मेरठ जिले के कई विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया और मंच पर सम्मान पाया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा समाज और देश की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने छात्रों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि प्रदेश की प्रतिभाएं ही देश का भविष्य तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना विधायक अतुल प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहे। वह मेरठ से चयनित छात्र-छात्राओं को लेकर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, जरूरत उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है। अदीबा की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें