जाम शहर के लिए नासूर बना हुआ है। जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने 18 स्थानों पर वाहन पार्किंग संचालित करने का निर्णय लिया है। वाहन पार्किंग के ठेकों के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम अधिकारियों का दावा है कि इससे जहां निगम की आय बढ़ेगी वहीं शहर जाम से मुक्ति मिलेगी।
महानगर में सूरजकुंड पार्क, बेगमपुल के निकट आबूनाले पर, टाउन हॉल और मंगलपांडे नगर में मिमहेंस अस्पताल के बाहर संचालित वाहन पार्किंग के अलावा अन्य सभी वाहन पार्किंग सड़क पटरी पर चल रही थी, जो सरकार के निर्देश पर हटवा दी गई थीं। अब वित्तीय वर्ष 2022-23 के वाहन पार्किंग के ठेके छोड़ने के लिए 18 स्थानों का चयन किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
ये हैं वाहन पार्किंग के लिए चयनित मुख्य स्थान
-जिला कोआपरेटिव बैंक के पास
-आबूनाले की पटरी
-टाउन हॉल परिसर
-सूरजकुंड पार्क
-बेगमपुल पर दयानंद नर्सिंग होम के सामने
-आबूनाला
-मंगल पांडे नगर में मिमहेंस
-एपेक्स टावर
-कोटेक महेन्द्रा बैंक विवि के सामने
-ब्रॉडवे होटल के सामने
-भाग्य श्री अस्पताल के सामने
-शिवचौक कंकरखेड़ा
10,00,000 से ज्यादा वाहन हैं जिले में
मेरठ जिले में दोपहिया और चार पहिया करीब 10 लाख वाहन हैं। इनमें सात लाख दोपहिया और तीन लाख चार पहिया (कारें) हैं। इनके अलावा 17 हजार हैवी व्हीकल (ट्रक और मालवाहक) हैं।
वाहन पार्किंग के लिए चयनित स्थल रोड पटरी पर नहीं हैं। इन स्थलों पर दो से तीन हजार वाहन खड़े किए जा सकेेंगे। इससे निगम को तो लाभ होगा ही बल्कि शहर की सड़कों पर जाम से भी राहत मिलेगी। टेंडर की तैयारी चल रही है।
- इंद्रविजय, सहायक नगरायुक्त