फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का झांसा: समाज कल्याण विभाग में पोस्ट दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 5 लाख की ठगी

Thu, 06 Nov 2025 10:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में समाज कल्याण विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर शास्त्रीनगर निवासी पर तीन युवकों से पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। युवकों ने परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में समाज कल्याण विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर निवासी तीन युवकों से पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित शांतनु मिश्रा, ललित चौहान और सचिन कुमार ने बुधवार को परतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में बताया गया है कि करीब आठ माह पहले शास्त्रीनगर निवासी भारत भूषण ने युवकों को समाज कल्याण विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरके सिंह नाम के व्यक्ति से फोन पर बात कराकर कुछ फार्म भरवाए गए और तय किया गया कि नौकरी के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद तीनों ने नगद व ऑनलाइन देकर लगभग तीन लाख रुपये जमा कर दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, हत्या की आशंका, युवती पर आरोप

विज्ञापन

कुछ समय बाद युवकों को ट्रेनिंग के नाम पर लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग निदेशालय में बुलाया गया, जहां उन्हें एक महीना दस दिन तक रखा गया। इस दौरान कहा गया कि पुलिस सत्यापन चल रहा है। इसके लिए परतापुर पुलिस से तीनों का सत्यापन भी कराया गया। बाद में डेढ़ लाख रुपये और ले लिए गए। प्रशिक्षण पत्र और ऑफर लेटर भी दिखाए गए, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं कराई गई।

पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर की मांग की तो भारत भूषण ने अपने बेटे निखिल शर्मा के समाज कल्याण विभाग में तैनात होने का हवाला देकर बाकी रकम देने को कहा। इसके बाद से आरोपी फोन बंद कर गए।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें