फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नोएडा के कारोबारी को प्रताड़ित और वसूली करने में तीन पुलिसकर्मी दोषी, शादाब के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 11:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी को अवैध हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया गया था। पुलिस की जांच में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी अंकित सागर, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार और खतौली थाने के दरोगा मोहम्मद आरिफ दोषी पाए गए हैं। 
विज्ञापन
आरोपी दरोगा अंकित सागर और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार। एसआई आरिफ अली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर फ्रॉड की रकम खाते में आने का झांसा देकर फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी को अवैध हिरासत में रखने और प्रताड़ित करने के मामले में लिसाड़ी गेट पुलिस ने खुद प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित कारोबारी द्वारा तहरीर न दिए जाने पर पुलिस ने यह कदम उठाया। मामले के मुख्य आरोपी साइबर कैफे संचालक शादाब राव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन वह फरार है। वहीं इस मामले में निलंबित किए गए लिसाड़ी गेट थाने के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी अंकित सागर, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार और खतौली थाने के दरोगा मोहम्मद आरिफ जांच में दोषी पाए गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

हालांकि पुलिसकर्मियों के खातों में रकम नहीं गई, लेकिन खाता अनफ्रीज करने, अवैध रूप से हिरासत में रखने और तस्करा (रोजनामचा प्रविष्टि) न डालने के कारण उन्हें दोषी ठहराया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को सौंपी जाएगी। दरोगा आरिफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस को पत्र भेजा जा रहा है।
 

ये है पूरा मामला
नोएडा निवासी फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी का मवाना निवासी शादाब राव के भाई दानिश के साथ लेनदेन था। जिसकी रकम शाहिद नहीं लौटा रहा था। लिसाड़ी गेट थाने के पुलिसकर्मियों ने दानिश की शिकायत का हवाला देकर शाहिद चौधरी को मेरठ बुलाया था। शाहिद के खाते में साइबर फ्रॉड की रकम आने की बात कहकर उसका और उसकी पत्नी का बैंक खाता भी फ्रीज करा दिया गया था। 2 अगस्त 2026 को थाने पहुंचने पर अंकित सागर और नीरज कुमार ने शाहिद को हवालात में डालकर प्रताड़ित किया। 
शाहिद के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को 4 लाख रुपये देने के बाद उन्हें छोड़ा गया, जबकि कुल 4.72 लाख की अवैध वसूली की गई। खतौली के दरोगा आरिफ ने भी अलग से वसूली की थी। इस मामले में लिसाड़ी गेट के एसओ दलवीर को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

शादाब राव की खुलेगी पुरानी कुंडली, दोबारा होगी विवेचना
आरोपी शादाब राव पर वर्ष 2018 में सदर थाने में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर नवाब और उसके साथी का नाम पता तस्दीक न होने का हवाला देकर निकाल दिया गया था। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों की कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं। अब सदर बाजार पुलिस कोर्ट में अर्जी देकर इस पुराने मामले की दोबारा विवेचना शुरू कराएगी।

ये भी देखें...
मेरठ: नेपाली युवती और दूसरे समुदाय के युवक का निकाह रुकवाया, धर्म परिवर्तन का आरोप, सैनिक विहार में हंगामा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें