एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रदीप, पुनीत और नवीन गुप्ता के खिलाफ सिविल लाइन, नौचंदी समेत कई थानों में धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ लालकुर्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की। सदर बाजार पुलिस को विवेचना सौंपी गई। लालकुर्ती पुलिस ने मुस्कान नर्सिंग होम, नौचंदी क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सदर बाजार पुलिस को तीनों को सौंप दिया गया।
सदर बाजार पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में जिस थाने में मुकदमा होता है, वहां से जांच नहीं कराई जाती है। दूसरे थाने से जांच कराई जाती है। इसलिए सदर बाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इन्होंने कहा...
प्रदीप कौशिक हिंदू जागरण मंच में उपाध्यक्ष पद से 2023 में अपनी व्यक्तिगत कारण बताते हुए पदमुक्त हो गए थे। अभी मेरठ की कार्यकारिणी भंग है। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
- चंद्रपाल प्रजापति, प्रांत संयोजक, हिंदू जागरण मंच
पुलिस ने कई मुकदमे मेरे भाइयों पर गलत तरीके से दर्ज किए हैं। जो मामले सिविल के होते हैं, उसमें धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गलत किया है। गैंगस्टर का मुकदमा जो दर्ज किया है, वह तो बनता ही नहीं है। नवीन और प्रदीप ने किसी तरह का कोई कब्जा भी नहीं किया है। प्रदीप कौशिक काफी समय से हिंदू जागरण मंच से पदमुक्त चल रहे हैं।
- ललित गुप्ता अमूल, महानगर संयोजक, हिंदू जागरण मंच
ये भी देखें...
सहारनपुर: प्रेमी ने की ज्योति की हत्या, मां के साथ मिलकर नहर में फेंका शव; भाई की साली से करना चाहता था शादी