फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चंद मिनटों में 3 बसें जलकर राख, टला बड़ा हादसा, मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां

Tue, 04 Dec 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन बसों में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मंगलवार दोपहर को अचानक एक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि चंद मिनटों में तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बता दें कि हापुड़ रोड स्थित खरखौदा में वेल्डिंग की कई दुकानें हैं। यहां मंगलवार को कुछ कारीगर बस में वेल्ड कर रहे थे कि इसी दौरान आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज फैल गई कि आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया गया कि इस घटना में किसी तरह के जनहानि नहीं हुई है। उधर, एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार हापुड़ रोड पर सीएनजी पंप के पास वेल्डिंग की चिंगारी से एक बस में आग गई। इसके बाद वहां खड़ी दो और बसों में भीषण आग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें