फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा: प्रेमिका छीन ली तो बदले में लूट लिया मैनेजर! मेरठ में फिल्मी अंदाज में खुला लूट रहस्य

Mon, 27 Oct 2025 11:30 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ में प्रेमिका को लेकर हुए विवाद ने लूट की वारदात का रूप ले लिया। परतापुर थाना क्षेत्र में टाइटन वर्ल्ड शोरूम के मैनेजर से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। मुख्य आरोपी ने प्रेमिका को छीनने का बदला लेने के लिए की थी साजिश।

विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित टाइटन वर्ल्ड शोरूम के मैनेजर अश्वनी से हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात के पीछे कारण निकला ‘प्रेमिका को लेकर बदला’। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: खराब श्रेणी में चल रहा है प्रदूषण रात में बढ़ रही ठंड

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम कश्यप निवासी थापर नगर का एक महिला से प्रेम संबंध था, जो टाइटन शोरूम में काम करती थी। शुभम को शक था कि शोरूम मैनेजर अश्वनी का भी उसी महिला से प्रेम प्रसंग है। इसी रंजिश के चलते शुभम ने अपने दो दोस्तों हर्ष और सोनू (दोनों निवासी पुष्प विहार, थाना टीपीनगर) के साथ मिलकर बदला लेने की योजना बनाई।

ऑटो में पीछा कर लूट की वारदात
23 अक्तूबर को तीनों ने शोरूम से निकलने के बाद अश्वनी का पीछा किया और उसके साथ ऑटो में बैठ गए। रिठानी में सुभद्रा बैंकट हॉल के पास ऑटो रुकवाकर अश्वनी को नीचे उतारा, उसकी पिटाई की और बैग व घड़ी लूटकर फरार हो गए। बैग में 47 हजार रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे।

 

विज्ञापन

सीसीटीवी ने खोला राज
पुलिस ने रिठानी से लेकर बेगमपुल और गंगा प्लाजा तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो में तीनों आरोपी मैनेजर का पीछा करते दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें