फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवक बोला, उबला हुआ अंडा खिला दे... मना किया तो हाथ चबा डाला, फिर ये हुआ

Fri, 20 Sep 2024 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक युवक ने आरोपी को अंडे नहीं खिलाए तो पूरा हाथ चबा डाला। हाथ की हड्डी तक दिखने लगी और लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा के दायमपुर गांव में अंडा नहीं खिलाने पर आरोपी ने ग्रामीण आदेश के हाथ को दांतों से चबा दिया। पीड़ित के हाथ में इतना गहरा जख्म हुआ कि हड्डी दिखाई देने लगी। पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हाईवे स्थित दायमपुर गांव निवासी आदेश ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पांच दिन पूर्व अपने गांव में अंडे खा रहा था। इसी बीच गांव का ही एक युवक मौके पर पहुंचा। आरोपी ने पीड़ित से अंडे खाने की जिद की। उसने अंडा खिलाने से मना कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ को दांतों से चबा दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया था। अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह आदेश को बचाया। आदेश अस्पताल में अपना उपचार करा रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें