फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सराफ की दुकान पर जेवर देखती रही और कपड़ों में छिपाती रही महिला, जाने के बाद मचा चोरी का शोर

Wed, 04 Feb 2026 09:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा में तान्या ज्वेलर्स की दुकान पर आई महिला लाखों के जेवर चोरी कर दुकान से चली गई। दुकान मालिक और उसके कर्मचारियों ने पीछा कर उसे पकड़ा। पुलिस ने चोरी किए गए जेवर बरामद कर लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में सतीश चौक स्थित तान्या ज्वेलर्स दुकान से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। दुकान मालिक की तत्परता से महिला को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने महिला के पास से चोरी की गई सोने की अंगूठी, चांदी की दो अंगूठियां और एक लौंग बरामद की है।
विज्ञापन

 

डिफेंस एंक्लेव निवासी ओमप्रकाश की अंबेडकर रोड स्थित सतीश चौक पर तान्या ज्वेलर्स के नाम से आभूषणों की दुकान है। बीती शाम मोदीनगर निवासी पिंकी वर्मा नामक महिला दुकान पर आभूषण देखने के बहाने आई थी। इस दौरान, उसने चतुराई से सोने की एक अंगूठी, चांदी की दो अंगूठियां और एक लौंग को पार कर लिया और दुकान से बाहर निकल गई।
 

कुछ ही मिनटों के भीतर, दुकान मालिक को अपने माल के गायब होने का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत अपने कर्मचारियों के साथ महिला का पीछा किया और सरधना रोड पर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई।
 

सीओ दौराला, प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला की तलाशी ली गई, जिसमें चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए। दुकान मालिक की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला पिंकी वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या महिला किसी गिरोह का हिस्सा है या वह अकेले चोरी करती है। 
 
विज्ञापन

यह घटना व्यापारियों के लिए एक बार फिर चिंता का विषय बनी है, जो ग्राहकों की भीड़ में ऐसे असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने भी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे सीसीटीवी कैमरों का प्रभावी ढंग से उपयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें