फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिलाओं को पीटने का मामला गर्माया, अखिलेश यादव ने किया वीडियो शेयर, अतुल प्रधान बोले- आमरण अनशन करेंगे

Sat, 10 May 2025 05:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लावड़ में दो भाइयों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस पहुंची तो दरोगा के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद पुरुष पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ ही महिलाओं को बुरी तरह पीटा था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की महिलाअेां के साथ एसएसपी से मिलने के लिए इंतजार करते सरधना विधायक अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लावड़ कस्बे में पुलिसकर्मियों द्वारा अनुसूचित जाति के परिवार की महिलाओं को लाठी से बुरी तरह पीटने का मामला तूल पकड़ गया है। महिलाओं के पीटने का वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो कस्बे में एक बड़ी मीटिंग समाज के साथ करेंगे। 
विज्ञापन

 

इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में तीन दिन पूर्व जमीन को लेकर दो भाई सुनील व सुशील में विवाद हो गया था। इसके बाद सुनील ने लावड़ चौकी पर तहरीर दी थी। सूचना पर दो दरोगा मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद परिवार के लोगों की पुलिस से नोंकझोक हो गई थी। इस बीच परिवार ने दरोगा अमित कुमार के साथ मारपीट कर दी थी। दरोगा चोट लगने से घायल हो गया था।
 

इसके बाद इंचौली थाने से पहुंचे पुलिस बल ने परिवार की महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया था और तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस दौरान किसी ने महिलाओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। विधायक ने कहा कि पुलिस ने दलित समाज के लोगों पर लाठीचार्ज कर अत्याचार किया है। 

यह भी पढ़ें...
Meerut: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, सड़क पर उछलकर गिरे दो युवकों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत    
 
विज्ञापन

विधायक ने उच्च अधिकारियों से दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। विधायक ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सर्व समाज के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें