फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का असर, ट्विटर पर नंबर तीन पर रहा ‘हैशटैग मेरठ’

Fri, 29 Mar 2019 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हैशटैग मेरठ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की रैली का प्रचार जोरदार ढंग से किया गया। आईटी सेल की तरफ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के फेसबुक पेज पर पीएम मोदी की रैली को लाइव दिखाया गया। यूजर्स ने भी हैशटैग मेरठ के साथ खूब ट्वीट किए। इसके चलते ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में मेरठ नंबर तीन पर रहा। देश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री के गठबंधन की ‘सराब’ से की गई तुलना वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कमेंट करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


पीएम के अकाउंट पर पल-पल की खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से भी पल-पल की खबर अपडेट की गई। पीएम के ट्विटर एकाउंट ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ पर रैली से पहले गुरुवार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। रैली स्थलों की सूची भी जारी की। जिसमें मेरठ के नाम का भी जिक्र किया। वहीं, पीएम के अकाउंट से मेरठ की रैली की वीडियो भी ट्विटर पर शेयर की गई। 

मोदीमय हुई फेसबुक
इसके अलावा फेसबुक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी की रैली के फोटो और वीडियो भी खूब शेयर कीं। वहीं, मोदी के भाषण के समय ली गई सेल्फी को भी लोगों ने फेसबुक पर साझा किया। भाजपा के नेताओं ने भी पीएम मोदी के हेलीपेड पर स्वागत करते समय की फोटो को फेसबुक पर शेयर कर लाइक और कमेंट बटोरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें