फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके से साथ फटा गैस सिलेंडर, भरभराकर गिरी दो मंजिला मकान की छत

Wed, 27 Mar 2019 12:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक घर में धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसा इतना भीषण था कि दो मंजिला मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई और घर में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


भगवतपुरा में रामचंदर का मकान है। भूतल पर उनका बड़ा बेटा बिजेंद्र उर्फ बिट्टू और प्रथम तल पर दूसरा बेटा जगदीश परिवार के साथ रहता है। शाम करीब सवा पांच बजे बिजेंद्र की पत्नी रचना रसोई में चाय बनाने पहुंची। जैसे ही रचना ने गैस जलाई, एकाएक रेग्यूलेटर ने आग पकड़ ली। वह चिल्लाते हुए बाहर की ओर दौड़ी। शोर सुनकर कुछ लोग आ गये और आग बुझाने लगे। कुछ देर में ही सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही सेकेंड में दो मंजिला मकान भरभराकर नीचे आ गया। घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गये। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मी शिवकुमार यादव ने बताया कि गली संकरी होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। 

दहशत में दिखा परिवार
सिलेंडर फटने के बाद मकान की छत नीचे आ गई और पूरे घर में आग लग गई। कुछ ही पल में पीड़ित परिवार की आंखों के सामने पूरा घर तहस-नहस हो गया। घटना के कई घंटे बाद तक पूरा परिवार दहशत में दिखा। आस-पास के लोगों ने उन्हें धीरज बंधाया। 
विज्ञापन

 
गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ
एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि कड़ियों वाला पुराना मकान होने के कारण छत धमाके के साथ नीचे आ गई। गनीमत रही कि ठीक समय पर परिवार के लोग बाहर निकल आए। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। घर का काफी सामान जल गया। कितना नुकसान हुआ है, पीड़ित परिवार इसका आंकलन करने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें