कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। खास बात यह है कि मेरठ के एकेश्वर चौधरी की कड़ी मेहनत से द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
बताया गया कि ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाली द एलिफेंट व्हिस्परर्स की एडिटिंग एकेश्वर चौधरी ने ही की है। एकेश्वर चौधरी भाजपा नेता राकेश चौधरी के बेटे हैं। वहीं एकेश्वर चौधरी के घर जश्न का माहौल है। साथ ही रिश्तेदारों ने भी फोन पर बधाइयां दीं हैं।
ऑस्कर 2023 में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीत हासिल की है। ये एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप