बरात में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। वहीं डांस और डीजे की तेज आवाज के बीच कोई समझ नहीं पाया कि बाहरी युवक बरात में घुस आए हैं। बरातियों ने बताया कि इन युवकों के हाथ में पिस्टल, तमंचे और लाठियां थीं। लोगों ने बरात में हथियार लहराकर लोगों को डराया। इतना ही नहीं बरातियों पर हमला किया।
इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत डीजे बंद कराया। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे फरार हो गए। हमलावरों में एक की पहचान डब्बू पुत्र शाहिद के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम
लोगों ने बताया कि हमला करने वालों में एक डब्बू नामक युवक है। डब्बू मकबरे का रहने वाला है। इसी मकबरे में शोएब का ननिहाल है। डब्बू और शोएब का किसी मामले को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी शोएब की अम्मी और डब्बू में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।