फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तेजस्वी सूर्या बोले- राहुल गांधी सियासी बेरोजगार, उन्हें देश के युवाओं की चिंता की जरूरत नहीं

Tue, 06 Jun 2023 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने यूपी की सूरत बदली है। सीएम योगी और पीएम मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालत बदले हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राहुल गांधी सियासी बेरोजगार हैं, उनको युवाओं के भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। बताया कि मोदी जी के कार्यक्रमों से गरीब लाभान्वित हैं।

विज्ञापन

 

जनधन खाते, 50 करोड़ शौचालय, 80 करोड़ अनाज लाभार्थी, गरीब कल्याण मोदी सरकार का महत्वपूर्ण कार्य गरीबों के परिश्रम से भारत विश्व में आगे बढ़ रहा है। 70 साल की तुलना में 9 साल शोभादायक रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: नौचंदी में 10 झूले खतरनाक तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, घर-घर से लिया जाएगा कूड़ा

विज्ञापन

 

पूरे देश में स्केल, स्पीड से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ 45 मिनट में आज आया हूं। एक्सप्रेसवे की वजह से राह आसान हुई है। मेरठ-दिल्ली RRTS का काम चल रहा है। डबल इंजन सरकार ने यूपी की शक्ल बदली है। योगी, मोदी ने कानून-व्यवस्था के हालात बदले हैं। कहा कि 2024 के चुनाव में 2019 से ज्यादा सीट मिलेंगी। मोदी जी तीसरे टर्म के लिए हैट्रिक लगाएंगे। 

विज्ञापन


महासंपर्क अभियान में युवा मोर्चा कार्यकर्ता 75 लाख लाभार्थियों से मिलेंगे। कहा कि पश्चिम बंगाल में अखिलेश यादव को कोई नहीं जानता है, वैसे ही उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी को लोग नहीं जानते हैं, ऐसे गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें