मेरठ के परतापुर थाने पहुंचे किशोर ने गुहार लगाते हुए बताया कि वह अपहरण्कर्ताओं से जैसे तैसे छूटकर आया है। उससे जबरन कृषि कार्य कराया जा रहा था। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई।
मेरठ में अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटकर किशोर परतापुर थाने पहुंचा। उसने अपहरणकर्ता पर जबरन खेती का कार्य कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर को परिजनों को हवाले कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परतापुर थाना गांव निवासी कायस्थ गांवड़ी निवासी शिवा(17) पुत्र अमित 27 दिसंबर को घर के लिए सामान लेने गया था। तभी से वह गायब चल रहा था। परिजनों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
गुरुवार को शिवा भावनपुर थाने पहुंचा। पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी देते हुए गांव लालपुर निवासी यशवीर पुत्र देवशरण पर अपहरण करने के बाद जबरन खेती का काम कराने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शिवा को परिजनों के हवाले कर दिया।