फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों को बताने पर वीडियो वायरल किया, इंसाफ मांग रही पीड़िता

Tue, 13 Feb 2024 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानी क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी है कि किशोरी को धमकी देकर युवक हवस का शिकार बनाता रहा। किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी तो वीडियो भी वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
किशोरी के साथ दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद से किशोरी ने बदनामी के डर से खुद को घर में कैद कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। उसके मोबाइल नंबर पर काॅल कर परेशान करने लगा। आरोप है कि उसने प्रेम जाल में फंसाकर आठ अक्तूबर 2022 को गांव के खेत में किशोरी से दुष्कर्म किया। 
 

यह भी पढ़ें: सियासी चौसर: जाट नेताओं के इकबाल का BJP को पूरा ख्याल, सीटों के बंटवारे में भी दिग्गजों को तवज्जो 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी धमकी देकर एक होटल में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवक ने बीते 25 दिसंबर 2023 को किशोरी को नए साल पर होटल में चलने को कहा।

बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को इस बारे में बताया। ऐसा करने पर युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। इससे पीड़िता और परिवार परेशान है। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें