फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईकोर्ट से डॉक्टर के पक्ष में आया फैसला, पुलिस बल के साथ पहुंची मेडा की टीम, जमीन पर दिलवाया कब्जा

Mon, 05 Jun 2023 05:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

हाईकोर्ट व जिलाधिकारी के आदेश के बाद मेडा की टीम पुलिस बल व आरआरएफ के साथ सोमवार को मौके पर पहुंची और डॉक्टर को जमीन पर कब्जा दिलवा दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया लेकिन, अधिकारियों ने उन्हें समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित कब्रिस्तान के पास एक चिकित्सक ने लगभग दो साल पूर्व जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद से ही दूसरे पक्ष के लोग चिकित्सक को कब्जा नहीं दे रहे थे। इसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। हाईकोर्ट ने चिकित्सक के पक्ष में फैसला सुनाया।

विज्ञापन


हाईवे पर कैलाशी अस्पताल से आगे नंगलाताशी गांव का एक कब्रिस्तान बना हुआ है। कब्रिस्तान की जमीन के पास में मेडा की जमीन भी है। सरधना रोड स्थित लक्ष्य हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सागर तोमर ने मेडा (एमडीए) से लगभग दो साल पूर्व 1191 मीटर जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद से ही नंगलाताशी के ग्रामीण विरोध जता रहे थे। लगभग एक साल पूर्व चिकित्सक अपने प्लॉट पर काम कराने की कोशिश की थी। जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जता दिया था। उस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। 

हालांकि पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया था। दोनों पक्षों ने जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए हाईकोर्ट में वाद दायर कर दिया था। कुछ दिन पूर्व ही चिकित्सक के पक्ष में फैसला आया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: वसूली की ऐसी निंजा टेक्निक नहीं देखी होगी, 80 की स्पीड में दौड़ रहे ट्रकों से रुपये ले रही पुलिस

विज्ञापन

वहीं, सोमवार को हाईकोर्ट व जिलाधिकारी के आदेश के बाद मेडा की टीम पुलिस बल व आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंची। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने विरोध किया। लेकिन अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया। इसके बाद मेडा की टीम ने चिकित्सक को उनकी जमीन पर कब्जा दिलवा दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: व्यापारी ने टिकैत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कार पलटने से हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

इस दौरान एसीएम संगीता सिंह, जोनल अधिकारी अरुण शर्मा, विमल कुमार सोनकर, सीओ दौराला अभिषेक पटेल सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें