पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई व्यवस्था लागू करने का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में पूरे प्रदेश में शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी काम बंद करके पूर्ण हड़ताल पर हैं। वहीं मेरठ जनपद में सात ब्लॉक के बीआरसी पर शिक्षक एवं कर्मचारी बारिश में भी धरना देकर हड़ताल कर रहे हैं। साथ ही जनपद स्थित जीआईसी कैंपस में मेरठ, खरखौदा, माछरा, परीक्षितगढ़ ब्लॉक के कर्मचारी शिक्षकों ने धरना देकर हड़ताल की। पूर्व में धरना स्थल चौ. चरण सिंह पार्क निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में धरना स्थल बदल दिया गया है।
गुरुवार से 12 फरवरी तक पूर्व निर्धारित स्थल चौ. चरण सिंह पार्क पर ही धरना दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के सभी सम्बद्ध संगठन, प्राथमिक शिक्षक संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, उप्र लेखा संगठन, सम्भागीय परिवहन विभाग, आईटीआई, कोषागार, मात्र शिशु कल्याण विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, डीआरडीए विभाग, राजकीय वाहन चालक संघ, डिप्लोमा इजीनियर महा संघ, राजकीय शिक्षक संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा, सांख्यिकी सेवा परिसंघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, पेंशनर्स एसोसियेशन आदि के अतिरिक्त नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन सम्मलित रहे। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष राकेश तोमर व संयोजक गिरजाकन्त ने किया और संचालन परिषद के जिला मंत्री बनी सिंह चौहान ने किया। पूनम गर्ग, संजीव कुमार शर्मा, सतीश त्यागी, सुनील भड़ाना, शेरपाल सिंह सोलंकी, सन्दीप शर्मा, ओंकार नाथ दुबे, डॉ. सविता शर्मा, नरेन्द्र सिंह, अजीत सिवाच, गुरदीप सिंह, आन्नद शर्मा, राकेश त्यागी, संजीव कुमार, अजय निरवान, प्रमोद कुमार, महक सिंह राठी, नारायण सिंह, पंकज शर्मा, दीपक तिवारी, नीरज चौधरी आदि रहे।