फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गैस सिलिंडर न मिलने पर शिक्षक ने किया एजेंसी पर हंगामा, सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास

Tue, 28 Apr 2026 08:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

महादेव गांव निवासी कृष्ण स्वरूप त्यागी ने 20 दिन पहले सिलिंडर बुक किया था। सिलिंडर तो आया नहीं डिलीवर्ड का मैसेज आ गया। एजेंसी वालों ने भी कई चक्कर कटवाए और परेशान किया। इससे आहत होकर वे सल्फास लेकर एजेंसी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सल्फास लेकर आए शिक्षक। उनसे सल्फास छीना गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस सिलिंडर की बुकिंग के 20 दिन बाद भी डिलीवरी न मिलने से परेशान हुए एक शिक्षक ने मंगलवार शाम कालंद चुंगी स्थित भारत गैस एजेंसी पर हंगामा कर दिया। सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि एजेंसी कर्मचारियों ने उसके हाथ से गोलियां छीन लीं। 
विज्ञापन

 

सरधना के महादेव गांव निवासी कृष्ण स्वरूप त्यागी दशरथपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने चार अप्रैल को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्हें सिलिंडर की डिलीवरी नहीं मिली। इस दौरान शिक्षक कई बार एजेंसी के चक्कर काट चुके थे, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
 

कालाबाजारी का आरोप और हताशा
शिक्षक कृष्ण स्वरूप त्यागी का कहना है कि इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह थी कि उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया, जबकि उन्हें वास्तव में कोई सिलिंडर प्राप्त नहीं हुआ था। इस स्थिति से अत्यधिक क्षुब्ध होकर शिक्षक मंगलवार शाम सल्फास की गोलियां लेकर एजेंसी पहुंचे। उन्होंने एजेंसी स्टाफ पर सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गोलियां खाकर अपनी जान देने की कोशिश की।
 

कर्मचारियों की तत्परता से टला हादसा
घटनास्थल पर मौजूद एजेंसी कर्मचारियों ने तुरंत शिक्षक से गोलियां छीन लीं और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। उन्हें समझा-बुझाकर और जल्द ही सिलिंडर घर पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शिक्षक शांत हुए।
 
विज्ञापन

एजेंसी प्रबंधक का पक्ष
इस मामले में एजेंसी मैनेजर नितिन का कहना है कि उपभोक्ता कृष्ण स्वरूप त्यागी के नाम पर दो गैस कनेक्शन चल रहे थे, जिनमें से एक किसी कारणवश ब्लॉक हो गया था। इसी समस्या के कारण डिलीवरी प्रक्रिया में विलंब हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ये भी देखें...
UP: कुलदीप यादव बोले- सचिन और शेन वार्न मेरे आदर्श; वैभव सूर्यवंशी व अभिषेक शर्मा के बारे में कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें