फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तांत्रिक बोला- घर पर है भूत-प्रेत का साया, पति या बच्चे में से एक की देनी होगी बलि, महिला ने ये किया

Tue, 27 May 2025 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गंगानगर की एक कॉलोनी की महिला का पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर आने वाले एक युवक ने तांत्रिक से मुलाकात कराई। उसने बताया कि आपके घर पर भूत-प्रेत का साया है। उसने महिला से दो लाख रुपये ठग लिए। साथ ही बलि देने की भी सलाह दी। 
विज्ञापन
तांत्रिक, तंत्र-मंत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर की एक महिला ने तांत्रिक पर बच्चे की बलि देने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र दिया। महिला ने तांत्रिक पर दुष्कर्म करने और तंत्र क्रिया के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 

गंगानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। घर की हालात कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। उनके घर पर एक युवक का आना जाना था। युवक ने अपने एक दोस्त से उसकी मुलाकात कराई। 
 

आरोपी युवक ने खुद को तांत्रिक बताया था। उसने घर में भूत-प्रेत होने की बात बताई और तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से कई बार में दो लाख रुपये ले लिए। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे।
 

महिला के अनुसार आरोपी कुछ दिन पूर्व उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। अब वह फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके पति या बच्चे में से एक को ही बचा सकता है। आरोपी ने बच्चे की बलि देने के लिए महिला पर दबाव बनाया। महिला ने उसके झांसे में आने के बजाय शिकायत करना बेहतर समझा और एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
मेरे पास अभी महिला का प्रार्थना पत्र नहीं पहुंचा है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
 - शिव प्रताप सिंह, सीओ सदर देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें