फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : किठौर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे बरामद

Thu, 08 Jul 2021 01:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

किठौर अवैध कारोबार का हब बन गया है। यह पहला मामला नहीं है, जब किठौर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। दूसरी जगहों के अपराधी भी यहां आकर पांव फैला रहे हैं।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गांव बहरोडा के जंगल में बुधवार को एसओजी और पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


सीओ किठौर बृजेश कुमार ने बताया कि काफी समय से बहरोडा में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी की सूचना मिल रही थी। बुधवार सुबह करीब साढे़ चार बजे एसओजी के प्रभारी मनीष विष्ट और थाना प्रभारी किठौर अरविंद मोहन ने सर्विलांस के सहयोग से बहरोडा के जंगल में एक गन्ने के खेत में छापा मारा। वहां अवैध हथियार की फैक्टरी चलती मिली।

मौके से मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी अनस उर्फ चुहिया, आशियाना कॉलोनी निवासी बिलाल और बहरोडा निवासी शाहरूख उर्फ सल्लू को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो दर्जन बने और अधबने तमंचे, एक रिवाल्वर, कारतूस तथा उपकरण बरामद हुए। सीओ ने बताया कि अनस शातिर अपराधी है। उस पर लिसाडीगेट, खरखौदा और रेलवे रोड थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


किठौर बना अपराधियों का गढ़
लोगों के अनुसार, किठौर अवैध कारोबार का हब बन गया है। यह पहला मामला नहीं है, जब किठौर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। दूसरी जगहों के अपराधी भी यहां आकर पांव फैला रहे हैं।

इससे पहले भी यहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के दर्जनों अपराधियों को पुलिस पकड़ कर ले गई है। सट्टा, गोकशी, अवैध असलाह, मिट्टी व रेत खनन, लकडी माफिया का यहां बोलबाला है। लोगों का कहना है कि सख्त कप्तान आने के बाद पहली वार किठौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें