फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्मशान घाट पर चिता से ताहिर ने निकालीं अस्थियां, तंत्र-मंत्र का चक्कर, गांव में तनाव; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 08:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के मोरना गांव में अजब सिंह की मौत होने पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता जल गई तो सभी लोग चले गए। इसके बाद गांव का ही ताहिर आया और अस्थियां बीनकर ले गया। 
विज्ञापन
अस्थियों को थैले में भरकर ले जाता ताहिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। श्मशान घाट में चिता से अस्थियां निकालते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा होने की आशंका है। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, गांव मोरना निवासी 55 वर्षीय अजब सिंह उर्फ लीलू का लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम को निधन हो गया था। परिजनों ने विधि-विधान से गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार सुबह गांव का ही ताहिर पुत्र आशक सिर पर काला कपड़ा बांधकर श्मशान घाट पहुंचा और जलाई गई चिता से अस्थियां निकालने लगा।
 

इसी बीच गांव के एक युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी ताहिर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी ताहिर को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

गांव में रोष और चिंता
श्मशान घाट में चिता से अस्थियां निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन किसी ने भी आवाज नहीं उठाई। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा इस तरह की हरकत को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें