फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

Mon, 18 May 2026 04:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: पश्चिम बंगाल में छह मई को सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ (41) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मुख्य आरोपी राजकुमार को हरिद्वार से लौटते समय मुजफ्फरनगर में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीआई ने हरिद्वार से लौटते समय बलिया के शार्प शूटर राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट से उसे पकड़ा गया। ट्रांजिट रिमांड के लिए सीबीआई सीजेएम कोर्ट पहुंच गई है।
विज्ञापन




 

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
 

सीबीआई की जांच में बलिया के रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह का नाम सामने आया था। राजकुमार अपने परिवार के साथ सोमवार तड़के हरिद्वार से वापस लौट रहा था। सीबीआई की टीम ने पहले से ही मुजफ्फरनगर स्थित टोल प्लाजा पर डेरा डाल रखा था। इसके बाद छपार पुलिस के सहयोग से आरोपी राजकुमार को दबोच लिया गया।

विज्ञापन

काफी देर तक आरोपी से पूछताछ की गई, जिससे घटना के तार जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सीबीआई के सीओ राजेश कुमार आरोपी के रिमांड के लिए कोर्ट पहुंचे है। पश्चिम बंगाल में हुए इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जांच एजेंसी इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिशकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस गिरफ्तारी से मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी देखें...
छात्रा हत्याकांड मेरठ: अंतिम संस्कार के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें