फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिन भर इंतजार, शाम को आई चिट्ठी…, कुलपति डॉ. केके सिंह का कार्यकाल छह माह बढ़ा

Thu, 25 Sep 2025 07:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह का कार्यकाल छह माह बढ़ा दिया गया है। राजभवन से आदेश शाम को विश्वविद्यालय पहुंचा। अब तक नई नियुक्ति नहीं होने से उन्हें विस्तार मिला है।

 

विज्ञापन
कुलपति केके प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह का गुरुवार को कार्यकाल का अंतिम दिन था। सुबह से ही विश्वविद्यालय में यही चर्चा रही कि राजभवन से क्या निर्णय आएगा। शिक्षक और अधिकारी दिनभर फोन पर अपडेट लेते रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 25 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

शाम करीब 6:20 बजे आखिरकार राजभवन से फैक्स द्वारा पत्र विश्वविद्यालय पहुंचा। इसमें आदेश दिया गया कि कुलपति का कार्यकाल आगामी छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले लखनऊ में सर्च कमेटी की बैठक नहीं हो पाई थी और नए नाम राजभवन को नहीं भेजे गए थे। इस कारण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फिलहाल डॉ. केके सिंह का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया।

डॉ. सिंह ने 26 सितंबर 2022 को विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यभार संभाला था। अब विस्तार मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना है। किसानों और छात्रों के हित में चल रहे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें