मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं लगेगा टिकट
पार्क में मॉर्निंग वॉक करने वालों पर कोई टिकट नहीं लगेगा। नाव, ट्रेन की यात्रा पर टिकट लेना होगा। वह भी नगर निगम प्रशासन की सहमति के अनुसार। पार्क में प्लास्टिक की बोतल, पॉलीथिन और खाने पीने का सामान बाहर से नहीं जाएगा। स्वच्छता को लेकर यह कदम उठाया जाएगा। पार्क में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंध लगेगा।
पार्क में ये होंगी विशेष सुविधा
- पार्क में लोगों के घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक।
- औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
- वोटिंग क्लब और बच्चों के लिए टॉय ट्रेन।
- खाने पीने की चीजें उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन।
सूरजकुंड पार्क को विकसित करने की तैयारी है। पीपीपी मॉडल पर पिकनिक स्पॉट बनाने की पहल की जा रही है। जनता के सहयोग से शहर के बीच नई सुविधा दी जाएगी। कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। -प्रमोद कुमार, अपर नगरायुक्त नगर निगम।