बीमार वृद्धा को पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों से उतारा
बी-4 टावर के फ्लैट संख्या 805 निवासी गौरव की वृद्ध मां की नौ सितंबर को तबीयत खराब हो गई। नीचे एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण परिजनों और अन्य लोगों को काफी मशक्कत के बाद उन्हें पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतारना पड़ा। निवासियों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट बंद होना बड़ी परेशानी बन गया है।
2700 रुपये जमा कराने का नोटिस
स्थानीय निवासी उमेश सक्सेना ने बताया कि बिजली संकट के बीच मेंटीनेंस कार्यालय की ओर से टावरों पर लिफ्ट की मरम्मत को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें लिफ्टों की मरम्मत पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होने की बात कहते हुए प्रत्येक फ्लैट स्वामी से 2700 रुपये जमा कराने को कहा गया है।
निवासियों के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत फ्लैटों में बिल्डर की ओर से बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और बिजली बिल मेंटीनेंस कार्यालय में जमा होता है।
जीएम बोले-मेंटीनेंस शुल्क बकाया, लाइन की जांच जारी
सुपरटेक मेरठ स्पोर्ट्स सिटी के जीएम अरुण चौहान ने बताया कि रेजिडेंट्स पर मेंटीनेंस का करीब 70 लाख रुपये बकाया है। उनका कहना है कि इसी वजह से व्यवस्थाओं में दिक्कत आ रही है।
उन्होंने बताया कि फाल्ट ठीक कराया गया था, लेकिन आपूर्ति शुरू होने के बाद दोबारा समस्या आ गई। फिलहाल लाइन की जांच कराई जा रही है। उनके मुताबिक मेंटीनेंस शुल्क जमा होने पर व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।