फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आई क्विट... लिखा और फंदे पर झूला सुभारती का असिस्टेंट प्रोफेसर, पत्नी से कोर्ट केस के कारण था परेशान

Sat, 09 Nov 2024 12:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दोस्त फ्लैट पर पहुंचा तो कमरा बंद था। जाली से झांककर देखा तो असिस्टेंट प्रोफेसर का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी में शुक्रवार शाम पत्नी से विवाद के चलते सुभारती के बीडीएस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिपांशु शर्मा ने आत्महत्या कर ली। शाम को प्रोफेसर का दोस्त मिलने पहुंचा तो कमरे की जाली से शव लटका देखा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जोरा निवासी दिपांशु शर्मा (32) पुत्र हिमांशु शर्मा सुभारती के बीडीएस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह वेदव्यासपुरी में किराए के फ्लैट में रहते थे। शुक्रवार शाम उनका दोस्त नितिन सांगवान फ्लैट पर प्रोफेसर से मिलने पहुंचा। कमरे का दरवाजा बंद था। कमरे में लगी जाली से दिपांशु को लटका देखकर नितिन के होश उड़ गए। नितिन ने 112 पर सूचना दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन, टीपीनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था... आई क्विट, आई एम रिस्पोंसेबल फॉर एवरीथिंग। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी अंतरिक्ष जैन से बताया कि दिपांशु की शादी सात साल पहले आरसी मिश्रा के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी दिया शर्मा है। दंपती के बीच दो वर्षों से विवाद चल रहा है, मामला कोर्ट में है। कई महीनों से पत्नी द्वारा कोर्ट से नोटिस भेजे जा रहे थे। इस कारण दीपांशु तनाव में था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें