जाकिर कॉलोनी चौकी पर तैनात दरोगा अंकित शर्मा ने एआईएमआईएम नेताओं के साथ बावर्दी जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने सीओ कोतवाली संग्राम सिंह से रिपोर्ट मांगी है। जिस एआईएमआईएम नेता अब्दुल के साथ वीडियो वायरल हुआ है, उसके खिलाफ एक मुकदमा हमले का दर्ज है।