दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में कहा गया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सपा नेता ने मामले में जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
पीड़ितों की सुरक्षा की भी मांग
विपिन मनोठिया ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ उनकी आवश्यक सुरक्षा की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, ताकि किसी तरह का पक्षपात न हो।
पद और प्रभाव से जांच प्रभावित न हो
सपा नेता ने मांग की कि जांच प्रक्रिया में किसी व्यक्ति के पद, राजनीतिक प्रभाव या दबाव का असर नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय निगरानी में जांच कराने की मांग की।