फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीतम ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ की थी शादी... इसलिए हुआ दूसरी पत्नी गुलिस्ता का मर्डर

Fri, 14 Feb 2025 11:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खरखौदा में बोरी में महिला का शव मिला था। पीतम ने शव की पहचान गुलिस्ता उर्फ रजनी निवासी संभल के रूप में की थी। पीतम ने अपने तीन बच्चों व पत्नी को छोड़कर गुलिस्ता को रजनी बनाकर शादी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने गुलिस्ता उर्फ रजनी हत्याकांड में नामजद एक आरोपी अजय निवासी अतरासी संभल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अजय ने बताया कि भाई पीतम की शादी उसकी साली संतोष से हुई है, वह तीन बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वह गुलिस्ता को अपने साथ रखता था। साली और उसके बच्चों का दर्द देखा नहीं गया, इसलिए गुलिस्ता की हत्या करा दी। पुलिस मुख्य हत्यारोपी मुस्तफा समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

दस जनवरी सोमवार को खरखौदा के बिजौली-गोविंदपुरी मार्ग पर बोरी में महिला का शव मिला था। बुधवार को संभल जनपद के थाना बहजोई के गांव अतरासी निवासी पीतम ने शव की पहचान गुलिस्ता उर्फ रजनी निवासी संभल के रूप में की थी। पीतम नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के गांव पतवाड़ी में अपनी पत्नी संतोष और तीन बच्चों के साथ रहता है। वहीं, राजमिस्त्री का काम कर रहे खरखौदा क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी मुस्तफा के साथ मजदूरी करता था। उसी की ठेकेदारी में काम करने वाली गुलिस्ता से उसकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले गुलिस्ता ने अपना धर्म परिवर्तन कर शादीशुदा पीतम से शादी कर ली। गुलिस्ता ने अपना नाम बदलकर रजनी रख लिया था और पीतम के साथ रहने लगी थी। इस बात से पीतम के सगे भाई दलवीर उर्फ काले और अजय और उसका दोस्त मुस्तफा नाराज थे। इसी कारण तीनों ने उसकी हत्या कर दी। पीतम ने तीनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया।
एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुलिस्ता की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी अजय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अजय ने बताया कि गुलिस्ता के पीतम के साथ रहने से उसकी साली संतोष का परिवार उजड़ रहा था। वहीं उसके दूसरे भाई दलबीर उर्फ काले की शादी में भी अड़चन आ रही थी। मुस्तफा ने गुलिस्ता को गोविंदपुरी ले जाकर किसी अन्य युवक के साथ उसका निकाह करने की बात कही थी। गोविंदपुरी जाकर गुलिस्ता उर्फ रजनी ने अन्य व्यक्ति के साथ निकाह करने से इंकार कर दिया था।

हत्या का मुख्यरोपी व एक अन्य अभी है फरार
अभी इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी खरखौदा के गांव गोविंदपुरी निवासी मुस्तफा व गुलिस्ता हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल पीतम का दूसरा भाई, दोनों फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें