फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: मेरठ के परतापुर में ट्यूशन के लिए निकले छात्र की अपहरण के बाद हत्या 

Tue, 07 Dec 2021 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में टयूशन के लिए निकले छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। छात्र सोमवार शाम से लापता चल रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव शताब्दीनगर में एक प्लॉट में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। 
 
विज्ञापन
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में ट्यूशन के लिए निकले छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। छात्र का शव शताब्दी नगर के एक प्लॉट में झाड़ियों के बीच से बरामद किया गया है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया है। छात्र के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि इसी की निशानदेही पर यह शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन


 घोपला मोड़ निवासी आदित्य शर्मा (14 वर्ष) कक्षा 9 का छात्र है। सोमवार की शाम हर रोज की तरह वह घर से ट्यूशन के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं आया। देर रात परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 
यह भी पढ़ें: सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली: आज मेरठ में गरजेंगे अखिलेश-जयंत, रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच
विज्ञापन


रात में ही परिजनों ने पुलिस से भी संपर्क कर लिया। इसके बाद छात्र की तलाश तेज कर दी गई। उसके ट्यूशन के अलावा साथ पढ़ने वाले छात्रों से भी पुलिस ने पूछताछ की। इसी दौरान एक छात्र ने आदित्य का शव शताब्दी नगर के एक खाली प्लॉट से बरामद करा दिया। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है और पूछताछ की जा रही है। हत्या क्यों की गई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्धों को भी चिन्हित किया है, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पाकर एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव मौके पर आ गए और पूरी घटना की जानकारी ली। छात्र की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। पिता सुशील शर्मा, मां और छोटे भाई का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें