फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्रा हत्याकांड पर सियासत तेज, भाकियू ने पंचायत बुलाई, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भी मेरठ पहुंचा

Mon, 13 Jul 2026 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा छात्रा हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने एडीजी कार्यालय पर पंचायत का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल इमरान मसूद समेत अन्य नेताओं के साथ एसएसपी से मिलने मेरठ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में छात्रा हत्याकांड को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल लगातार बढ़ रही है। एक ओर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सोमवार को एडीजी कार्यालय पर पंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मेरठ पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

भाकियू तोमर ने पंचायत का किया एलान
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने छात्रा हत्याकांड के विरोध में सोमवार को एडीजी कार्यालय पर पंचायत बुलाने की घोषणा की है। पंचायत को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में नाकेबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल करेगा एसएसपी से मुलाकात
छात्रा हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मेरठ पहुंच रहा है। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सभी नेता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की जानकारी लेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग रखेंगे। बताया गया है कि प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से रवाना हो चुका है और जल्द मेरठ पहुंचेगा।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर
दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें