31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का लाभ उठाते हुए 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पूरा कर लें। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई 2026 के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sportsuniup.com का अवलोकन करें।
आधुनिक सुविधाओं के साथ खेल शिक्षा पर जोर
विश्वविद्यालय ने बताया कि आधुनिक खेल अवसंरचना, उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।