मेरठ से सटे दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने छात्रा का अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करता है। कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। व्यक्ति की बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि रविवार को पिता काम पर गए थे, लेकिन रात को भी वह वापस नहीं आए। वह घर पर अकेली थी।
यह भी पढ़ें: मुस्लिमों को गुमराह न करें अरशद मदनी: बोलीं- सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज
रात में गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। उसने समझा कि पिता काम से वापस आ गए हैं। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी युवक ने तमंचा तान दिया और उसका अपहरण कर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि घटना के वक्त आरोपी के दो भाई कमरे के बाहर पहरे पर खड़े थे। वहीं रात में जब पिता और ताऊ काम से घर लौटे तो छात्रा घर में नहीं मिली। उन्होंने रातभर उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह किसी तरह छात्रा बंधनमुक्त होकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी रोहित व उसके भाई सचिन, कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार मिले। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/