फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : आशीष हत्याकांड के बाद शोभापुर में तनावपूर्ण शांति, पुलिस तैनात 

Sun, 23 Dec 2018 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
sobhapur
विज्ञापन

मेरठ में आशीष हत्याकांड के आठ दिन बाद शोभापुर गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल रहा। गांव के हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में अभी भी पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


15 दिसंबर को को आशीष गुर्जर पुत्र महकार सिंह निवासी शोभापुर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। आशीष के परिजनों ने बसपा नेता प्रशांत पारिया और उसके पिता ताराचंद पारिया सहित नौ लोगों को नामजद कराया था। पुलिस अब तक सात लोगों को जेल भेज चुकी है। मोहित व अमरदीप दो आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हत्या में शामिल अन्य नाम भी खुले हैं। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, गांव की गलियों में एक सप्ताह से सन्नाटा सा पसरा था। लेकिन शनिवार को चहलपहल रही। बच्चे गिल्ली डंडा खेलते हुए नजर आए। महिलाओं ने भी घर से बाहर निकलकर कामकाज करना शुरू कर दिया है। कुछ महिलाएं मोहल्ले में घर के बाहर अपने घरेलू कामकाज और रोजगार संबंधी काम निपटाती नजर आईं। 

तो सख्त कार्रवाई होगी
गांव में पूरी तरह से शांति है। नामजद आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।  -अखिलेश कुमार, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें