प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक के परिवार की घेराबंदी में यूपी पुलिस लगी है। पुलिस का दावा कि उमेश पाल की हत्या में अतीक का बेटा असद शामिल था। नामजद असद पर 2.50 लाख का इनाम होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।
प्रयागराज में हुए राजू हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक और उसके परिवार सहित शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। आरोपियों पर यूपी पुलिस से पूरा शिकंजा कस रही है। अतीक की पत्नी पर 25 हजार के इनाम के बाद बेटे असद और चार शूटरों पर प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद ने 5-5 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है और उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही।
पुलिस अधिकारियों के पास इनपुट है कि वारदात के बाद अति का बेटा असद और गुड्डू मुस्लिम वेस्ट यूपी की ओर फरार हुए थे। क्योंकि इससे पहले भी अतीक का नामजद बेटा उमर ने भी मेरठ में फरारी काटी थी। मेरठ के भवानी नगर में अतीक का बहनोई डॉक्टर अखलाक रहते हैं। पुलिस ने कई बार डॉक्टर अखलाक से भी इस संबंध में पूछताछ की कि कहीं वारदात करने के बाद अतीक का बेटा असद और शूटर यहां तो नहीं आए।