यहां उन्होंने बंगाली समाज के लोगों के साथ दुर्गा पूजा की और ढोल बजाया। इस दौरान सिया वर रामचंद्र की जय के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। यहां अरुण गोविल को देखने वालों और उनसे मिलने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। वहीं बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से नृत्य करते हुए दुर्गा माता की आरती की। इस दौरान रजत वालिया, अविरल भारद्वाज, शिवम गुप्ता, अमन, अभिनव गर्ग, सागर वालिया, शिवम मिश्रा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।